रायबरेली-महिलाओं से मारपीट का वीडियो वायरल,थानाध्यक्ष ने नहीं उठाया फ़ोन

रायबरेली-महिलाओं से मारपीट का वीडियो वायरल,थानाध्यक्ष ने नहीं उठाया फ़ोन

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली। जिले के ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के मुगलपुर मजरे अरखा गांव में महिलाओं के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में एक व्यक्ति महिलाओं के साथ अभद्रता और मारपीट करता दिखाई दे रहा है।
बताया जा रहा है कि घटना पुराने विवाद को लेकर हुई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विवाद के दौरान दबंग ने महिलाओं के साथ मारपीट की। घटना के बाद पीड़ितों ने ऊँचाहार कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई है। पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामला ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के मुगलपुर मजरे अरखा गांव का है और पुलिस पूरे प्रकरण की पड़ताल में जुटी हुई है।

वही जब इस मामले को लेकर ऊंचाहार थाना अध्यक्ष से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा