रायबरेली: महिला अस्पताल में वार्ड बॉय की दबंगई, तीमारदार से मारपीट का वीडियो वायरल

रायबरेली: महिला अस्पताल में वार्ड बॉय की दबंगई, तीमारदार से मारपीट का वीडियो वायरल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली के शहर स्थित महिला अस्पताल परिसर से वार्ड बॉय की दबंगई का वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में एक वार्ड बॉय तीमारदार के साथ मारपीट करता हुआ नजर आ रहा है।
आरोप है कि अस्पताल परिसर में वार्ड बॉय ने तीमारदार के साथ जमकर मारपीट की। हैरानी की बात यह है कि मौके पर सुरक्षा गार्ड की मौजूदगी में मारपीट होने का आरोप लगाया जा रहा है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
वहीं, वायरल वीडियो ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों के व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। तीमारदारों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
अब सवाल यह है कि अस्पताल परिसर में तीमारदार के साथ मारपीट करने के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन क्या कार्रवाई करता है? फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर मामले की जांच और कार्रवाई का इंतजार है।