रायबरेली-अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार वृद्ध दम्पति घायल, एक गंभीर

रायबरेली-अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार वृद्ध दम्पति घायल, एक गंभीर

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर चुरूवा चौराहे के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से एक स्कूटी सवार वृद्ध दम्पति घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल वृद्ध दंपति रामशंकर पुत्र जमुना प्रसाद उम्र 60 वर्ष निवासी सेहगो अपनी स्कूटी पर सवार होकर अपनी पत्नी मालती उम्र 52 वर्ष को लेकर बछरावां से अपने घर वापस जा रहे थे। जैसे ही वह उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर चुरुवा चौराहे के नजदीक पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह दोनो स्कूटी समेत हाईवे मार्ग पर ही गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा दोनों घायलो को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा दोनों का घायल अवस्था में प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उनकी हालत को सामान्य देखते हुए उन्हें घर भेज दिया गया है। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन मय चालक सहित मौके से फरार हो गया।