रायबरेली-सुपर मार्केट में दबंगों का कहर, मरम्मत कार्य देख रहे कर्मचारी को बेरहमी से पीटा
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
दो नामजद व्यक्तियों के खिलाफ तहरीर,पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
रायबरेली-शहर कोतवाली क्षेत्र के सुपर मार्केट में मरम्मत का कार्य देख रहे एक कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। खैरातीलाल कॉन्ट्रेक्शन के कर्मचारी उमेश तिवारी के साथ दो व्यक्तियों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप है। घटना के दौरान मौके पर मौजूद व्यापारियों ने किसी तरह बीच-बचाव कर कर्मचारी को बचाया जानकारी के अनुसार, उमेश तिवारी सुपर मार्केट में मरम्मत का कार्य देख रहे थे इसी दौरान दो व्यक्तियों ने कथित तौर पर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई व्यापारियों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह मामला शांत कराया और कर्मचारी को बचाया घटना में घायल उमेश तिवारी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है पीड़ित ने दो नामजद व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। अब पुलिस जांच के बाद ही मारपीट के कारणों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

rexpress 