रायबरेली में विवादित होल्डिंग से सियासी हलचल, सपा जिलाध्यक्ष को लेकर लगाए गए पोस्टर पर चर्चा

रायबरेली में विवादित होल्डिंग से सियासी हलचल, सपा जिलाध्यक्ष को लेकर लगाए गए पोस्टर पर चर्चा

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट - अमन श्रीवास्तव 
मो - 8052357765

रायबरेली - 2027 विधानसभा चुनाव से पहले रायबरेली में एक विवादित होल्डिंग को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। शहर के कई इलाकों में यादव महासभा के नाम से लगाई गई होल्डिंग में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव को कथित तौर पर “समाज विरोधी” बताते हुए उन्हें समाज से निष्कासित करने की बात कही गई है। होल्डिंग सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
बताया जा रहा है कि हाल ही में आदित्य हत्याकांड में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आरपी यादव समेत 14 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर सपा जिलाध्यक्ष के विरोध में कई पोस्ट सामने आई थीं। अब इसी घटनाक्रम से जोड़कर इन विवादित होल्डिंग्स को देखा जा रहा है।
शहर के अलग-अलग इलाकों में इस तरह के बैनर लगाए जाने से सपा के अंदरूनी समीकरणों और गुटबाजी को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, होल्डिंग किसके द्वारा लगवाई गई और इसके पीछे वास्तविक उद्देश्य क्या है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। विवादित बैनर सामने आने के बाद स्थानीय राजनीति में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।