रायबरेली: तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौत

रायबरेली: तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौत

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


सड़क पार करते समय हुआ हादसा, बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल
रायबरेली। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के जमुनापुर चौराहे के पास तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि बुजुर्ग सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। वहीं बाइक सवार भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाइक सवार की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।