रायबरेली अज्ञात कार ने बाइक सवार युवक को मारी जोरदार टक्कर, गंभीर रूप से घायल

रायबरेली अज्ञात कार ने बाइक सवार युवक को मारी जोरदार टक्कर, गंभीर रूप से घायल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
 
बछरावां , रायबरेली- तेज रफ्तार कार ने आगे चल रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया और कार लेकर चालक मौके से फरार हो गया। विदित हो कि गुरुवार की दोपहर 12:00 बजे  के आसपास थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रयागराज लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर खैरहनी गांव के कट पर रायबरेली की तरफ से आ रही तेज रफ़्तार अज्ञात कार ने मोटर साइकिल युवक जय किशन उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी ग्राम अहिया रायपुर रायबरेली को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक समेत युवक रोड पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचित किया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से उसे सीएचसी भेजवाया गया,  जहां युवक का खबर लेकर जाने तक इलाज किया जा रहा था।