रायबरेली में एंटी रोमियो अभियान पर सवाल, हाईवे पर युवती से छेड़छाड़ और थप्पड़ों से पिटाई का वीडियो वायरल
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली-जिले में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है। वायरल वीडियो में एक युवक सड़क पर युवती के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करता और उसे थप्पड़ मारता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो सलोन कोतवाली क्षेत्र का है।
वीडियो में युवक की खुलेआम हरकतें कैमरे में कैद होने का दावा किया जा रहा है। सार्वजनिक स्थान पर युवती के साथ इस तरह की घटना सामने आने के बाद एंटी रोमियो अभियान और महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोगों के बीच वायरल वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की ओर से अभियान चलाए जाने के बावजूद इस तरह का वीडियो सामने आना चिंता का विषय है। हालांकि, वायरल वीडियो की वास्तविकता, घटना के समय और स्थान की आधिकारिक पुष्टि तथा संबंधित युवक के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।
अब देखना होगा कि पुलिस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच करती है या नहीं और युवती के साथ कथित छेड़छाड़ व मारपीट के मामले में क्या कार्रवाई की जाती है।

rexpress 