रायबरेली-अचानक कुत्ता सामने आने से कार अनियंत्रित होकर उछलकर नहर में पलटी, बाल बाल बचे सवार

रायबरेली-अचानक कुत्ता सामने आने से कार अनियंत्रित होकर उछलकर नहर में पलटी, बाल बाल बचे सवार

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत चुरूवा पश्चिम गांव बाईपास मार्ग पर रामपुर गांव के निकट पश्चिम गांव से चुरूवा की ओर जा रही एक कार अचानक सड़क मार्ग पर कुत्ता सामने आ जाने से अनियंत्रित होकर उछलकर नहर में जा पलटी। गनीमत यह रही की नहर में काफी तेज बहाव होने के बाद भी कार में सवार पिता व पुत्री बाल बाल बच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले की उक्त घटना में मामूली रूप से घायल पिता व पुत्री अपने निवास स्थान लालगंज से अपनी कार में सवार होकर आलमबाग लखनऊ टेट का पेपर देने के लिए जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार उक्त घटनास्थल के नजदीक पहुंची, तभी अचानक सड़क मार्ग पर एक कुत्ता आ गया और कुत्ते को बचाने के चक्कर में उनकी कार अनियंत्रित होकर नहर में उछलकर जा पलटी। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों के द्वारा तत्काल सजकता दिखाते हुए कार में सवार दोनों पिता व पुत्री को सुरक्षित बाहर निकाला गया और मौजूद लोगों के द्वारा उक्त मार्ग से गुजर रहे दूसरे वाहनों को रुकवा कर दोनों पिता व पुत्री को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानी जाए तो उनका कहना है की घटना बहुत बड़ी थी, लेकिन गलीमत यह रही कि कार सवार दोनों पिता व पुत्री सुरक्षित हैं।