रायबरेली-खिन्नीतल्ला नाले के पास मिला युवक जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली-शहर कोतवाली क्षेत्र के खिन्नीतल्ला मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान जावेद खान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक की मौत नाले में डूबने से हुई है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन जावेद खान को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
मृतक जावेद खान शहर कोतवाली क्षेत्र के खिन्नीतल्ला मोहल्ले का निवासी था। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और लोग युवक की असामयिक मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

rexpress 