वाराणसी: 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, 45 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
छोटी पियरी के सुलभ शौचालय में वारदात का आरोप, चौक पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
वाराणसी- कमिश्नरेट वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 45 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान दुलारे अंसारी पुत्र स्वर्गीय रहमतुल्लाह, निवासी देवलीगली, थाना दशाश्वमेध, वाराणसी के रूप में हुई है। आरोपी को 11 अक्टूबर 2026 की रात करीब आठ बजे पियरी चौकी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, घटना 11 अक्टूबर की दोपहर करीब तीन बजे छोटी पियरी स्थित सुलभ शौचालय के बाथरूम में हुई। किशोरी के परिजन की तहरीर के आधार पर चौक थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 165/2026 दर्ज है। गिरफ्तारी चौक थाना पुलिस की टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में चौक थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, पियरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विकास कुमार मिश्रा, कांस्टेबल मनोज कुमार सिंह और कांस्टेबल किशन शर्मा शामिल रहे।

rexpress 