प्रयागराज के लाल ने किया कमाल,5 साल के कौटिल्य शाही ने लिखी किताब
रिपोर्ट - अमन श्रीवास्तव
मो - 8052996633
प्रयागराज: आजकल की डिजिटल दुनिया में जहाँ बच्चे टीवी, स्मार्टफोन, ऑनलाइन गेम्स में समय बिता रहे हैं, वहीं गोरखपुर के मूल निवासी तथा अधिवक्ता उच्च न्यायालय, इलाहाबाद,अतुल शाही,श्रीमती श्यामली सिंह के 5 वर्षीय सुपुत्र कौटिल्य शाही ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा से एक अलग मिसाल पेश की है। इस छोटी सी उम्र में संगम नगरी के इस उदीयमान सितारे ने अपनी पहली बाल साहित्य पुस्तक "Captain Octopus: The Great Arctic Adventure" लिखकर एक ऐतिहासिक और हैरान कर देने वाला कारनामा कर दिखाया है। इस नन्हीं सी उम्र में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करना वाकई हर किसी को अचंभित करने वाला है। कौटिल्य के माता-पिता ने बताया कि उसे बचपन से ही किताबें पढ़ने और कहानी बनाने में विशेष रूचि रही है जिससे प्रेरित होकर उसने इस बाल साहित्य की रचना की। इसके अलावा लीगो से खेलना, शतरंज और जिमनास्टिक में भी इसकी रूचि है।

rexpress 