रायबरेली शटरिंग गिरने से मजदूर गंभीर रूप से घायल, इलाज के लिए पहुंचाया गया अस्पताल

रायबरेली शटरिंग गिरने से मजदूर गंभीर रूप से घायल, इलाज के लिए पहुंचाया गया अस्पताल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा 
मो० न०:-9935593647

बछरावां , रायबरेली- शटरिंग लगाते समय मजदूर अचानक नीचे गिरने से घायल हो गया। गनीमत रही की अन्य मजदूर बाल बाल बच गए, एक मजदूर मलबे में दबकर घायल हुआ। शनिवार दोपहर 12:00 शटरिंग लगाते समय एक मजदूर नीचे दबकर घायल हो गया। विदित हो कि थाना क्षेत्र हरचंदपुर के ग्राम प्यारेपुर में दिलशेर पुत्र पीर मोहम्मद निवासी ग्राम ओई थाना हरचंदपुर जो प्यारेपुर में शटरिंग लगाने का काम कर रहा था। इसी दरमियान अचानक भर भरा कर नीचे गिर गई और मजदूर नीचे मलबे में दब कर घायल हो गया मजदूर बाल बाल बच गए। घायल युवक को इलाज के लिए निजी वाहन से बछरावां अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां इलाज किया गया है। सीएचसी में मौजूद डॉक्टर भावेश यादव ने बताया युवक को उच्च उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।