रायबरेली-इको क्लब फॉर मिशन लाइफ कार्यक्रम संपन्न
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली। प्राथमिक विद्यालय कूढ़ा चक में इको क्लब फॉर मिशन लाइफ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवागंतुक खंड शिक्षा अधिकारी डलमऊ डॉ. सत्य प्रकाश यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सर्वेश कुमार शुक्ल ने खंड शिक्षा अधिकारी का विद्यालय में स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाध्यापक द्वारा सभी नामांकित बच्चों को इको क्लब की ड्रेस, टोपी एवं आईकार्ड वितरित किए गए। वहीं ग्रुप कैप्टन और वाइस कैप्टन को बैज प्रदान किया गया। कार्यक्रम में स्टार ऑफ द डे के रूप में चयनित बच्चे को भी सम्मानित किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी डलमऊ डॉ. सत्य प्रकाश यादव ने अपने संबोधन में इको क्लब के गठन के उद्देश्य और उसकी उपयोगिता पर बच्चों एवं अभिभावकों के साथ विस्तार से चर्चा की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और मिशन लाइफ की गतिविधियों को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए बच्चों को प्रेरित किया।
इसके साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन भी किया और विद्यालय की शैक्षणिक एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
कार्यक्रम में सहायक अध्यापक आशीष कुमार, इमरान अहमद, रमेश कुमार, अभिभावकगण, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि तथा प्रभारी प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय बीबीपुर दुर्गेश कुमार मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

rexpress 