रायबरेली: प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह का रायबरेली दौरा, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं रायबरेली जिला प्रभारी नीरज सिंह आज रायबरेली दौरे पर पहुंचेंगे। अपने दौरे के दौरान वह विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में सक्रियता बढ़ गई है।
दौरे की शुरुआत नीरज सिंह चुरुवा मंदिर पहुंचकर भगवान हनुमान के दर्शन-पूजन से करेंगे। यहां वह हनुमान जी का आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद वह डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
नीरज सिंह सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा बैठक में भी शामिल होंगे। बैठक में अभियान की प्रगति और संगठन की गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से जानकारी ली जाएगी।
इसके अलावा एमएलसी स्नातक-शिक्षक चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित है। बैठक में चुनावी तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर चर्चा की जाएगी।
दौरे के दौरान नीरज सिंह एबीवीपी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे। वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी के रायबरेली दौरे को आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके कार्यक्रम को लेकर स्थानीय भाजपा संगठन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

rexpress 