रायबरेली बाइक चोरी का सीसीटीवी वीडियो आया सामने, पीड़ित ने तहरीर देकर दर्ज कराई शिकायत
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां , रायबरेली- कस्बा अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बंधन बैंक के सामने से एक कर्मचारी की बाइक चोरी का सीसीटीवी वीडियो मंगलवार की देर रात सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। वायरल वीडियो के विषय में जब पड़ताल की गई तो पता चला कि वीडियो में चोरी की जा रही बाइक उक्त बंधन बैंक शाखा बछरावां में कार्यरत कर्मचारी सुशील कुमार सिंह की है। साथ ही साथ यह भी जानकारी प्राप्त हुई है कि पीड़ित ने उक्त घटना की शिकायत प्रार्थना पत्र के माध्यम से स्थानीय थाने में दर्ज कराई है। पीड़ित सुशील कुमार सिंह पुत्र अनिल कुमार सिंह निवासी छोटा कछार, अछोला जनपद हमीरपुर का कहना है कि वह पिछले 1 वर्ष से वह उक्त बंधन बैंक शाखा बछरावां में कार्यरत है। बीती दिनांक 9 अगस्त 2026 को वह अपनी बाइक बैंक के बाहर खड़ी करके बैंक के अंदर गया और कुछ कार्य में व्यस्त हो गया। जब वह बाहर आया तो उसकी बाइक उसे गायब मिली, जिसके बाद उसके द्वारा काफी खोजबीन की जाने लगी। वहीं घटना की शिकायत पर पहुंची पुलिस प्रार्थना पत्र एवं सीसीटीवी वीडियो को दृष्टिगत रखते हुए जांच पड़ताल में जुट गई है। इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि घटना की तहरीर प्राप्त हुई है, तहरीर एवं सीसीटीवी वीडियो को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल की जा रही है, जल्द ही पीड़ित को न्याय दिया जाएगा।

rexpress 