बसंत पंचमी पर बना चतुर्ग्रही राजयोग, इन 5 राशियों का शुरू हुआ गोल्डन Time
आज पूरे भारत में बसंत पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है, इस पावन दिन पर चतुर्ग्रही राजयोग बन रहा है जो कि सभी राशियों पर लाभ पहुंचाएगा लेकिन 5 राशियों की किस्मत बदलने वाली है।
आज मकर राशि में बुध, शुक्र, सूर्य और मंगल एक साथ राजयोग का निर्माण करने वाले हैं, जो कि कर्क, कन्या, धनु, मकर और मीन राशि को विशेष लाभ पहुंचाने वाले हैं और इन पांच राशियों का अच्छा वक्त शुरू होगा, पैसा, प्यार और तरक्की इन्हें सब हासिल होगा।
काशी के पंडित दयानंद शास्त्री के मुताबिक ज्योतिष शास्त्र में जब एक ही राशि में चार ग्रह एक साथ स्थित होते हैं, तो उसे चतुर्ग्रही योग कहा जाता है।
यदि इन चार ग्रहों में से कम से कम दो शुभ ग्रह (जैसे गुरु, शुक्र, बुध) हों और वे केंद्र (1, 4, 7, 10) या त्रिकोण (1, 5, 9) भाव में स्थित हों, तो यह योग चतुर्ग्रही राजयोग का रूप ले लेता है। यह योग व्यक्ति के जीवन में राजसत्ता, पद-प्रतिष्ठा, धन, मान-सम्मान और सफलता प्रदान करने वाला माना जाता है।
चतुर्ग्रही राजयोग के सामान्य प्रभाव (Basant Panchami 2026)
- अचानक धन लाभ
- उच्च पद या सरकारी नौकरी
- राजनीति, प्रशासन, व्यापार में सफलता
- समाज में प्रसिद्धि और सम्मान
- नेतृत्व क्षमता में वृद्धि
Basant Panchami 2026: कर्क, कन्या, धनु, मकर और मीन की पलटेगी किस्मत
इन राशियों को करियर में उन्नति, नई जिम्मेदारियां और नेतृत्व के अवसर मिल सकते हैं । धन-संपत्ति में वृद्धि, व्यापार में लाभ और पारिवारिक सुख बढ़ेगा तो वहीं निवेश में भी इन्हें अच्छा फायदा होगा। बुद्धि और वाणी का प्रभाव बढ़ेागा। मीडिया, लेखन, शिक्षा और संचार क्षेत्र में सफलता मिलेगी और घर, भूमि और वाहन से जुड़े मामलों में भी लाभ होता है, यही नहीं सामाजिक और पारिवारिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।
Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी क्या है?
बसंत पंचमी हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। यह दिन ऋतु परिवर्तन का संकेत देता है, जब शीत ऋतु समाप्त होकर बसंत ऋतु का आगमन होता है। इस दिन विद्या, बुद्धि, संगीत और कला की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है।

rexpress 