रायबरेली-हर जरूरतमंद तक पहुंच रही है सरकार की योजनाएं - जितेंद्र सिंह

रायबरेली-हर जरूरतमंद तक पहुंच रही है सरकार की योजनाएं - जितेंद्र सिंह

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी 


ऊंचाहार-रायबरेली- आज लोक कल्याण की विभिन्न योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंच रही है , जिससे समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान है । यह विचार शुक्रवार को क्षेत्र के  ग्राम पंचायत रामसांडा व  ग्राम पंचायत गोकना में भाजपा के वरिष्ठ नेता राजा जितेंद्र बहादुर सिंह ने व्यक्त किए।
यात्रा कार्यक्रम के क्रम ऊंचाहार ब्लाक ग्राम पंचायत रामसांडा में मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन कुमार सिंह  रहे। विभिन्न विभागों के स्टाल कैंप लगाया गया , 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  ने  कार्यक्रम को संबोधित किया, सरकार विभिन्न योजनाओं को अवगत कराया, साथ ही अधिकारी से सरकार की विभिन्न योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए अनुरोध किया।
इसी क्रम में ग्राम पंचायत गोकना में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में 
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजा जितेंद्र बहादुर सिंह रहे। मुख्य अतिथि का अधिकारियों ने माला पहनाकर व पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
 मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में  फीता काट कर उद्घाटन किया।
यात्रा कार्यक्रम में स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग विभिन्न योजनाओं के विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
जिन्होंने अपने अपने विभाग के द्वारा केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार की योजनाओं को ग्रामीण वासियों को अवगत कराया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता व गोकना शक्ति केंद्र के प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह जी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा आमजन के गारंटी योजना के बारे अवगत कराते हुए कहा कि आज किसान, मजदूर, पीड़ित, वंचित , शोषित समाज व अन्य सभी वर्गों के जनकल्याण कारी योजना सीधे जनता के द्वार पर आ रही है, देश व प्रदेश वासियों ने जो भरोसा जताया है उस पर हमारी सरकार खरा उतर रही, गरीबों को उनका अधिकार मिल रहा है, आज सैकड़ों योजनाएं चल रही है किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना,  प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री सोलर पैनल पंप सिंचाई योजना, मुख्यमंत्री बाल विकास योजना, राष्टीय पारिवारिक लाभ योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, वृद्ध पेंशन, निराश्रित पैंशन योजना, निराश्रित गौ वंश संरक्षण योजना,  मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधान मंत्री स्वनिधि योजना, स्वच्छ भारत योजना जैसी अनेक योजना से करोड़ों लोगों को लाभ प्राप्त हो रहा है।
इस मौके भाजपा विधानसभा विस्तारक कृष्ण देव, ऊंचाहार मंडल मंडल अध्यक्ष पवन कुमार सिंह , जमुनापुर शक्ति केंद्र संयोजक जितेंद्र सिंह, प्रवासी प्रभारी सुनील सिंह, बूथ अध्यक्ष, गोकना शक्ति केंद्र संयोजक राघवेंद्र प्रताप सिंह, बूथ अध्यक्ष , ग्राम पंचायत सचिव  दिनेश कुमार ग्राम प्रधान गण आदि व भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान सैकड़ों विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थी को ग्रामीण वासियों आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि योजना का प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य की सुविधाओं से लाभान्वित कराया गया।