रायबरेली-ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे पटरी किनारे घूम रहे अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की मौत

रायबरेली-ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे पटरी किनारे घूम रहे अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की मौत

-:विज्ञापन:-

 


शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने में जुटी पुलिस, शव पीएम के लिए भेजा


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत रायबरेली लखनऊ रेलवे खंड पर बगाही-कन्नावा रेलवे क्रासिंग के मध्य बुधवार की शाम लगभग पांच बजे के आसपास एक अधेड़ व्यक्ति की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उक्त मृतक अधेड़ व्यक्ति रेलवे ट्रैक के पास मौजूद था, तभी अचानक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। मृतक की उम्र लगभग 55 वर्ष बताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए युवक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।