ऊंचाहार:समाज सेवा: जय श्री मिश्रा ने गरीब और दिव्यांग महिलाओं को वितरित की साड़ियाँ व सूट,,,,?

ऊंचाहार:समाज सेवा: जय श्री मिश्रा ने गरीब और दिव्यांग महिलाओं को वितरित की साड़ियाँ व सूट,,,,?

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी


 ऊँचाहार/ तहसील क्षेत्र के पुरवारा गाँव निवासी वरिष्ठ समाजसेवी जय श्री मिश्रा पत्नी पप्पू मिश्रा ने रविवार को अभियान चलाकर ग्राम सभा के पूरे मैकू गाँव की गरीब, आर्थिक रूप से कमजोर, बुजुर्ग, दिव्यांग महिलाओं को साड़ियां और सलवार सूट वितरित किया। इसके साथ ही गाँव के बुजुर्ग, युवाओं और सम्मानित लोगों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। 
जय श्री मिश्रा के अनुसार वह बीते माह 18 जनवरी से प्रति रविवार को यह कार्यक्रम आयोजित करते हैं। जो अबतक पूरे पाण्डेय, पूरे गुरु दयाल, पूरे कुर्मिन, पूरे चरई गाँव में अब आयोजित किया जा चुका है।इस कार्यक्रम में सहयोगी के रूप में तिरथराज लोधी, श्याम लाल लोधी, राम सजीवन लोधी, राम किशुन लोधी, रमेश लोधी, उपेन्द्र दुबे, राम कुमार लोधी समेत गाँव अन्य लोग शामिल रहे।