ऊँचाहार: युवक को जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर दी जान से मारने की धमकी

ऊँचाहार: युवक को जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर दी जान से मारने की धमकी

-:विज्ञापन:-



    रिपोर्ट-सागर तिवारी

 
​ऊँचाहार, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दुर्गा नगर मझरे ऊँचाहार देहात निवासी एक व्यक्ति ने दबंगों पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित शिव गोपाल पुत्र स्वर्गीय जवाहर लाल ने कोतवाली प्रभारी को तहरीर देकर सुरक्षा और कार्रवाई की गुहार लगाई है।
​तहरीर के अनुसार, शिव गोपाल जब विपक्षी डूमनाथ के घर के सामने से गुजर रहे थे, तभी विपक्षी ने उन पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्र टिप्पणी की। आरोप है कि विरोध करने पर विपक्षी अपने साथियों, काली और राजेंद्र सैनी के साथ पीड़ित के घर पहुँच गया। वहां दबंगों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि वे उसे दोबारा जेल भिजवा देंगे। पीड़ित ने बताया कि विपक्षी दबंग किस्म का व्यक्ति है, जिससे उसे जान-माल का खतरा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।