रायबरेली-डलमऊ पुलिस ने 1100 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार, स्कूटी भी बरामद

रायबरेली-डलमऊ पुलिस ने 1100 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार, स्कूटी भी बरामद

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली जनपद के डलमऊ कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 1100 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका बरामद किया है। इसके साथ ही एक स्कूटी भी जब्त की गई है, जिसका उपयोग मादक पदार्थों की तस्करी में किया जा रहा था पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संतोष के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पूर्व से भी कई मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक अमरेश द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अंजाम दिया गया।गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की गई। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
डलमऊ पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए लगातार सघन चेकिंग और कार्रवाई की जा रही है। आगे भी ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।