औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल ने उद्यमियों के लिए खोला खुशियों का पिटारा, जल्द मिलेगी 70.91 करोड़ की प्रोत्साहन राशि
औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन योजना के तहत 11 कंपनियों व इकाइयों को ब्याज मुक्त ऋण के रूप में 70.91 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी।
जल्द ही इन कंपनियों को धनराशि मिल जाएगी। इससे उद्यमियों को अपने उद्योग बढ़ाने में मदद मिलेगी।
मंत्री ने शुक्रवार को मेसर्स आरएलजे कानकास्ट प्राइवेट लिमिटेड मीरजापुर को 21.42 करोड़, मेसर्स महामाया एलायज प्राइवेट लिमिटेड मीरजापुर तथा माडर्न पैकेजिंग प्राइवेट लिमिटेड को 28.34 करोड़, मेसर्स वरुण बेवरेजेस लिमिटेड, मेसर्स सीपी मिल्क एवं फूड प्राइवेट लिमिटेड बाराबंकी, मेसर्स मून बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड ग्रेटर नोएडा, मेसर्स मंगलम सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड अलीगढ़।
मेसर्स वृंदावन एग्रो प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स बिरला कारपोरेशन रायबरेली, मेसर्स अमृत बाटलर्स प्राइवेट लिमिटेड अयोध्या तथा मेसर्स महान मिल्क फूड हाथरस को 8.03 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। मेसर्स महामाया एलायज प्राइवेट लिमिटेड मीरजापुर को दो वित्तीय वर्ष के लिए 13.12 करोड़ रुपये का ऋण अलग से स्वीकृत किया गया है।

rexpress 