रायबरेली भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का जनपद प्रथम आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत, केक काटकर मनाया गया जन्मदिवस

रायबरेली भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का जनपद प्रथम आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत, केक काटकर मनाया गया जन्मदिवस

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा 
मो०न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली- भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर रोहित मिश्रा के जनपद प्रथम आगमन पर कस्बे के मुख्य चौराहे पर उनका भव्य स्वागत किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ० रोहित मिश्रा शुक्रवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर एक दिवसीय रायबरेली प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सर्वप्रथम जनपद की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध पिपलेश्वर चुरूवा हनुमान मंदिर पर माथा टेककर महाबली पवन पुत्र का आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात उनका काफिला आगे के लिए रवाना हुआ। तद्उपरांत बछरावां मंडल अध्यक्ष शिवम मिश्रा की अगुवाई में बछरावां कस्बे के मुख्य चौराहे पर प्रदेश अध्यक्ष का एक बड़ी माला पहनाकर एवं गदा भेटकर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बछरावां मंडल के कार्यकर्ताओं के द्वारा केक काटकर उनका जन्मदिवस भी धूमधाम के साथ मनाया गया। उसके उपरांत उनका कारवां अपने अगले गंतव्य की ओर रवाना हो गया। इस मौके पर संगठन के जिला अध्यक्ष निखिल पांडे, जिला महामंत्री शिवेंद्र शुक्ला, मंडल महामंत्री रजत वर्मा, दिव्यांशु जायसवाल, अर्नव अवस्थी, विनीत कुमार, अभय त्रिवेदी, अभिषेक त्रिवेदी, सचिन शुक्ला सहित सैकड़ो की संख्या में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।