रायबरेली-शिव मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो हादसे का शिकार, 7 घायल, एक लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली के शिवगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार को शिव मंदिर के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु सड़क हादसे का शिकार हो गए। कुम्भी गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने श्रद्धालुओं से भरे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए।
हादसे में ऑटो सवार सात श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने चार घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि एक घायल की नाजुक स्थिति के चलते उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। अन्य घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही शिवगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। यह हादसा शिवगढ़ थाना क्षेत्र के कुम्भी गांव के पास हुआ।

rexpress 