रायबरेली-हत्या का प्रयास करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

रायबरेली-हत्या का प्रयास करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अंतर्गत शुक्रवार को थाना बछरावां पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर स्थानीय थाने पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 619/2025 धारा 109(1)/ 115(2)/352/117(2) बीएनएस के वांछित नामजद अभियुक्त संतोष कुमार पुत्र स्वर्गीय हनुमान प्रसाद निवासी राजामऊ थाना बछरावां जनपद रायबरेली को थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक हरिमोहन सिंह, मुख्य आरक्षी राजेश निषाद आरक्षी शिवचरण की महती भूमिका रही।