रायबरेली-बैनामा की जमीन पर दबंगों की दखलंदाजी, महिला ने जिला अधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

रायबरेली-बैनामा की जमीन पर दबंगों की दखलंदाजी, महिला ने जिला अधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

-:विज्ञापन:-



रायबरेली। महिला ने जिला अधिकारी को दिया लिखित शिकायती पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित मिथिलेश पत्नी पूर्णमासी निवासी ग्राम पूरे सरदार मज़रे अमावां थाना मिल एरिया तहसील सदर ने शिकायती पत्र में बताया कि विपक्षी भोला पुत्र रघुवर, दिलीप कुमार पुत्रगण हेमराज अशोक कुमार अर्जुन पुत्र भोला महादेव पुत्र जगन रामू पुत्र महादेव श्यामू पुत्र महादेव सर्वेश पुत्र परीदीन जो कि उपरोक्त पते के मूल निवासी हैं प्रार्थिनी ने गाटा संख्या-1487 / 1878 में से 170 वर्ग मीटर का बैनामा लिया है जिसकी दाखिल खारिज भी मेरे पक्ष में हो चुकी है, प्रतिपक्षी गणों का उक्त भूमि से कोई वास्ता सरोकार नहीं है फिर भी प्रार्थिनी को उक्त भूमि में आने-जाने का रास्ता नहीं दे रहे हैं रास्ते में  विपक्षी गणों ने बांस कोठ लगा रखी है तथा घूरा लगा दिया जिससे मेरा रास्ता पूर्ण रूप से अवरोध है। विपक्षियों का अतिक्रमण हटाने की महिला ने जिला अधिकारी से गुहार लगाई महिला ने शिकायती पत्र में बताया कि उक्त संबंध में प्रार्थिनी ने तहसील में शिकायती  पत्र दिया परंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई जिससे विपक्षियों के हौसले बुलंद है वो रास्ते से घूरा एवं बास कोठ नहीं हटा रहे हैं महिला ने जिला अधिकारी से  कार्यवाही करवाने की मांग की है।