रायबरेली - तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक आगे चल रहे पिकअप से टकराई, दो घायल

रायबरेली - तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक आगे चल रहे पिकअप से टकराई, दो घायल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां, रायबरेली- थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा के निकट तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार उस समय हादसे का शिकार हो गए, जब वह आगे चल रहे पिकअप से टकरा गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल बाइक सवार मनीष पुत्र महेश कुमार उम्र 18 वर्ष एवं अरुण पुत्र बाबूलाल उम्र 18 वर्ष निवासीगण दुन्दपुर, अपनी बाइक पर सवार होकर उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए कहीं निमंत्रण में जा रहे थे, जैसे ही वह दोनों टोल प्लाजा के निकट पहुंचे, तभी तेज रफ्तार होने के चलते उनकी बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रही एक पिकअप में पीछे से जा टकराई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मौके पर मौजूद एनएचएआई की एंबुलेंस के द्वारा इलाज के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा दोनों का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उनकी हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।