रायबरेली:चूली गांव के पीड़ितों को सरकार एवं निर्माणाधीन कंपनी 25-25 लाख की करे आर्धिक सहायता -अतुल सिंह

रायबरेली:चूली गांव के पीड़ितों को सरकार एवं निर्माणाधीन कंपनी 25-25 लाख की करे आर्धिक सहायता -अतुल सिंह

-:विज्ञापन:-



  रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार/रायबरेली: प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के गौरा ब्लॉक स्थित चूली गांव में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चार बच्चियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।उन्होंने घटना को अत्यंत दुःखद बताते हुए कहा कि इस हादसे से पूरा क्षेत्र स्तब्ध और व्यथित है।
उन्होंने कहा कि दुर्घटना में घायल बच्चियों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है।उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
अतुल सिंह ने बताया कि वह लगातार पीड़ित परिवारों के संपर्क में हैं और इस दुख की घड़ी में हर संभव सहयोग का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि वह ऊंचाहार के लोगों के साथ खड़े हैं और क्षेत्र के विकास एवं जनसेवा के लिए समर्पित है।
श्री सिंह ने कहा कि इतने बड़े हादसे के बाद भी गंगा एक्सप्रेस वे की निर्माणाधीन कंपनी ने पीड़ित परिवार की कोई भी आर्थिक सहायता नहीं दी,इतना बड़ा हाईवे बन रहा है फिर भी अभी एक्सप्रेसवे शुरुआत न होने पर भी कटों पर कोई भी रोक नहीं लगाया गया है!
श्री सिंह ने मांग की कि गंगा एक्सप्रेससवे   एवं सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रूपये एवं घायलों को 2-2 लाख रूपये आर्थिक सहायता दी जाये व घायलों का उचित इलाज कराया जाये!