रायबरेली-पूर्व सभासद के घर में काम करने वाले मजदूर का शव फंदे से लटका मिला,,,,

रायबरेली-पूर्व सभासद के घर में काम करने वाले मजदूर का शव फंदे से लटका मिला,,,,

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार-रायबरेली- नगर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। अकोढ़िया रोड स्थित पूर्व सभासद ममता पाण्डेय के घर में काम करने वाले एक मजदूर का शव फंदे से लटका मिला। 

मृतक की पहचान छतौना मारियानी निवासी दुर्गा प्रसाद (30) के रूप में हुई है। वह पिछले डेढ़ साल से पूर्व सभासद के घर में मजदूरी का काम करता था। 

बुधवार की सुबह जब दुर्गा प्रसाद देर तक नहीं उठा, तो पूर्व सभासद ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने खिड़की से झांककर देखा। सुबह करीब 11 बजे कमरे के अंदर छत में लगे हुक में गमछे के सहारे दुर्गा प्रसाद का शव लटका हुआ मिला।

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल संजय कुमार के अनुसार मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।