रायबरेली;तकनीकी खराबी के चलते एनटीपीसी की दो नं युनिट अचानक बंद,,?

रायबरेली;तकनीकी खराबी के चलते एनटीपीसी की दो नं युनिट अचानक बंद,,?

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार;रायबरेली:एनटीपीसी की यूनिट नंबर दो तकनीकी खराबी के चलते अचानक बंद हो गई। इससे 210 मेगावाट का बिजली उत्पादन कम हो गया है। जिससे परियोजना को लाखों रुपए की आर्थिक क्षति पहुंचने का अनुमान है!एनटीपीसी ऊंचाहार परियोजना में 1550 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता की छह यूनिट स्थापित है। इनमें 210-210 मेगावाट की पांच इकाई व एक यूनिट नंबर 6 की विद्युत उत्पादन क्षमता 500 मेगावाट है। यहां से उत्पादित बिजली यूपी के अलावा दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर को पावर ग्रिड के जरिए आपूर्ति की जाती है।परियोजना की 210 मेगावाट विद्युत उत्पादन की यूनिट नंबर दो तकनीकी खराबी के चलते सोमवार की शाम करीब 7:30 बजे अचानक बंद हो गई। इससे 210 मेगावाट बिजली उत्पादन ठप हो गया है।