रायबरेली-दीपावली पर्व पर पटाखा बनाने वालों के स्थान पर स्थानीय प्रशासन ने किया निरीक्षण,,,

रायबरेली-दीपावली पर्व पर पटाखा बनाने वालों के स्थान पर स्थानीय प्रशासन ने किया निरीक्षण,,,

-:विज्ञापन:-



      रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार- रायबरेली-दीपावली पर्व पर पटाखा बनाने वालों स्थान पर स्थानीय प्रशासन ने निरीक्षण किया। यही निरीक्षण ऊंचाहार, जगतपुर कस्बे समेत आसपास में की गई।
       सोमवार को एसडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर नायब तहसीलदार शम्भू शरण पाण्डेय ने राजस्व निरीक्षक और हल्का लेखपाल के साथ ऊंचाहार, जगतपुर क्षेत्र में बन रहे पटाखे स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था समेत मानकों का की जाँच किया। आग से सुरक्षा आपातकालीन स्थिति निपटने के प्रबंध के भी बारीकी से निरीक्षण किया गया और सभी पटाखे के लाइसेंसधारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। यह कार्रवाई ऊंचाहार, जगतपुर समेत सभी जगहों पर की गई। इस दौरान राजस्व निरीक्षक चन्द्र प्रकाश दीक्षित, हल्का लेखपाल पुष्पेंद्र सोनकर समेत राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे।