रायबरेली - टोल प्लाजा पर राहगीर के साथ टोल कर्मचारियों की दादागिरी एवं अभद्रता का मामला आया सामने

रायबरेली - टोल प्लाजा पर राहगीर के साथ टोल कर्मचारियों की दादागिरी एवं अभद्रता का मामला आया सामने

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

पीड़ित ने अपना वीडियो बयान सोशल मीडिया पर वायरल कर टोल कर्मचारियों पर लगाए गंभीर आरोप

बछरावां, रायबरेली- वर्तमान समय में प्रदेश के विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्थित टोल प्लाजा अपने कर्मचारियों के कारनामों से चर्चा का विषय बने हुए हैं। इन्ही चर्चाओं के दौरान मंगलवार देर रात एक पीड़ित व्यक्ति के द्वारा अपना वीडियो बयान सोशल मीडिया पर वायरल कर क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दखिना टोल प्लाजा के टोल कर्मचारियों पर दादागिरी एवं स्वंय के साथ की गई अभद्रता के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। वायरल वीडियो में पीड़ित के द्वारा यह बताया गया कि वह मंगलवार की सुबह लखनऊ अपने निजी वाहन से जा रहा था, उसके वाहन में फास्ट टैग भी लगा हुआ था और उसका मंथली एवं वार्षिक पास भी बना हुआ है। उसने उक्त टोल प्लाजा पर टोल टैक्स का भुगतान किया, लेकिन उसके पश्चात वहां पर मौजूद टोल कर्मचारियों के द्वारा उसके वाहन के आगे का शीशा दबंगई करते हुए तोड़ दिया गया, जब उसने इसका विरोध किया तो टोल कर्मचारी उसके साथ अभद्रता एवं मारपीट करने पर उतर आए। उक्त घटना से आहत होने के पश्चात तत्काल पीड़ित व्यक्ति के द्वारा डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने समझौता कराते हुए टोल कर्मचारियों से पीड़ित को ₹1500 दिलाये, परंतु पीड़ित के द्वारा वायरल वीडियो में यह बताया गया कि टोल कर्मचारियों की दादागीरी एवं दबंगई की वजह से मेरा नुकसान हुआ है, उन्होंने मेरे साथ अभद्रता भी की है। ₹1500 में नहीं बल्कि 4500 रुपए में मेरी गाड़ी का शीशा लगा है। पीड़ित के द्वारा वीडियो वायरल कर यह भी जानकारी दी गई है कि उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग से यात्रा करने वाले राहगीर सावधान रहे, क्योंकि उक्त टोल प्लाजा के कर्मचारियों की दादागिरी एवं दबंगई पूर्ण रूप से कायम है। पीड़ित का वीडियो वायरल होने के पश्चात हड़कंप मचा हुआ है और लोग टोल कर्मचारियों की दादागीरी एवं कार्यशैली को लेकर चर्चाएं कर रहे हैं।