रायबरेली-मंदिर से घंटे चोरी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

रायबरेली-मंदिर से घंटे चोरी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


शिवगढ़ रायबरेली। दिनांक 10 फरवरी 2026 को वादी के द्वारा शिवगढ़ थाने पर लिखित तहरीर देकर बताया गया की 9 फरवरी की रात्रि थाना क्षेत्र के खजुरों स्थित पुराने शिव मंदिर से अज्ञात चोरों ने दो पीतल के घंटे व कुछ छोटी-छोटी घंटिया चोरी कर ली। जिसके आधार पर थाना शिवगढ़ पर मुकदमा अपराध संख्या 41/2026 धारा 305/324 (4) बीएनएस अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहे थे। इसी क्रम में दिनांक 12 फरवरी 2026 को शिवगढ़ थाना पुलिस द्वारा उक्त पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या में वांछित/प्रकाश में आए अभियुक्त दिनेश बड़मानुष पुत्र रामविलास निवासी ग्राम थुलेडी थाना बछरावां जनपद रायबरेली एवं सुनील बड़मानुष पुत्र राजू निवासी रानीखेड़ा मजरे राजामऊ थाना बछरावा जनपद रायबरेली को थाना क्षेत्र के रानीखेड़ा बॉर्डर के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। जिनमें विरुद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। अभियुक्तों ने पुलिस से पूछताछ के दौरान चोरी की घटना को स्वीकारते हुए यह जानकारी दी कि उन्होंने विभिन्न तरीकों से उक्त मंदिर में बंधे घंटे एवं घंटियों को चुराया है। साथ ही साथ वह आज उन घंटे व घंटियों को बेचने जा रहे थे कि उन्हें पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त में अभियुक्त दिनेश का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है, उसके विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों में विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कुल नौ अभियोग पंजीकृत है। वही अभियुक्त को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह यादव, उप निरीक्षक संजय कुमार पाठक, आरक्षी उपेंद्र कुमार, आरक्षी बड़े बाबू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।