रायबरेली-समाजवादी पार्टी के युवाजन सभा से जिला अध्यक्ष राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा,,,

रायबरेली-समाजवादी पार्टी के युवाजन सभा से जिला अध्यक्ष राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा,,,

-:विज्ञापन:-



 रिपोर्ट-सागर तिवारी 



ऊंचाहार-रायबरेली- समाजवादी पार्टी के युवाजन सभा से जिला अध्यक्ष और पसमांदा मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय संगठन मंत्री के साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं ने एनटीपीसी के प्रदूषण से हो रही बीमारियों और स्वास्थ शिविर न लगाए जाने समेत वृक्षारोपण पर गम्भीर सवाल उठाते हुए राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है। 
         शनिवार को एसडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। समस्या सुनने के दौरान समाजवादी पार्टी के युवाजन सभा से जिला अध्यक्ष शुभम पाल और पसमांदा मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय संगठन मंत्री हसनैन मंसूरी के साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव को सौंपा। ज्ञापन आरोप लगाया गया कि एनटीपीसी के प्रदूषण से क्षेत्रीय लोग गंभीर रोग से ग्रसित हो रहे हैं। बावजूद इसके प्रबंधन द्वार कोई स्वास्थ शिविर नहीं लगाया जाता और न ही किसी प्रकार का प्रदूषण नियंत्रण करने के प्रयास किए जाते हैं। एनटीपीसी द्वारा प्रति वर्ष 10 लाख पेड़ लगाने का दावा किया जाता है। किन्तु उनका दावा मात्र कागजों पर ही सिमट जाता है। धरातल कहीं भी दिखाई नहीं देता। सपाइयों ने मांग कि है कि एनटीपीसी समय समय पर स्वास्थ शिविर लगाए और धरातल पर वृक्षारोपण कराए। 
जिला अध्यक्ष शुभम पाल और पसमांदा मुस्लिम समाज संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री हसनैन मंसूरी ने बताया कि सीएचसी में मरीजों के लिए पर्याप्त स्वास्थ सेवाएं नहीं है। एनटीपीसी सीएचसी को ट्रामा सेंटर की सुविधा उपलब्धि कराए ओर और दस किलो मीटर प्रभावित ऊंचाहार क्षेत्र को विकास कार्य से लाभान्वित करे।ज्ञापन सौंपने में कुलदीप मौर्या, विमलेश पाल, ललित अम्बेडकर, संजय माफिया, बबलू, गुलाम मुस्तफा मंसूरी समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया