रायबरेली में बॉयफ्रेंड संग भागी पत्नी सदमे में बिजली के खंभे पर चढ़ा पति,किया हाई वोल्टेज ड्रामा

रायबरेली में बॉयफ्रेंड संग भागी पत्नी सदमे में बिजली के खंभे पर चढ़ा पति,किया हाई वोल्टेज ड्रामा

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824


रायबरेली: पत्नी के दूसरे युवक के साथ चले जाने से आहत एक युवक ने गुरुवार को हाई वोल्टेज ड्रामा कर दिया। युवक हाई टेंशन लाइन के खंभे पर चढ़ गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया।
मामला डीह थाना क्षेत्र के पूरे फुर्सत गांव का है। बताया जा रहा है कि युवक रवींद्र की पत्नी करीब चार माह पूर्व दूसरे युवक के साथ फरार हो गई थी। तभी से युवक मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इसी आहत अवस्था में रवींद्र अचानक गांव के पास लगे हाई टेंशन लाइन के खंभे पर चढ़ गया और विरोध जताने लगा।
खंभे पर युवक को चढ़ता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। संभावित हादसे को देखते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को समझाने का प्रयास शुरू किया। काफी देर तक चले समझाने-बुझाने के बाद पुलिस ने सूझबूझ से काम लेते हुए युवक को सुरक्षित नीचे उतरवा लिया।
गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। पुलिस युवक को थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की गई और परिजनों को भी सूचना दी गई। पुलिस का कहना है कि युवक मानसिक तनाव में था, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही