रायबरेली-चोरी के मामले में तीन लोगों पर नामजद केस हुआ दर्ज, कुछ सामान किया गया बरामद

रायबरेली-चोरी के मामले में तीन लोगों पर नामजद केस हुआ दर्ज, कुछ सामान किया गया बरामद

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


चंदापुर रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिकंदरपुर गांव में एक आशा बहू के घर में चोरी की घटना सामने आई है। इस मामले में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। शिकायतकर्ता पवन कुमार श्रीवास्तव ने स्थानीय थाने में तहरीर देते हुए बताया उनके घर में 15 कुंतल धान, 5 कुंतल गेहूं, एक टुल्लू पंप और अन्य कीमती घरेलू सामान चोरी हो गए। पवन कुमार अपनी पत्नी शोभा श्रीवास्तव, जो एक आशा बहू है के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज स्थित सरकारी आवास में रहते हैं। उन्होंने महाबलगंज मजरे सिकंदरपुर गांव निवासी शिवम, सुजीत उर्फ अचिन वर्मा और अंकुश को चोरी का आरोपी बनाया। पवन कुमार ने बताया कि बीते 29 और 30 जनवरी को जब वह अपने गांव सिकंदरपुर पहुंचे, तो घर का सारा सामान गायब मिला। ग्रामीणों से पूछताछ के बाद उन्होंने 1 फरवरी को चंदापुर थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई और चोरी के सामान की बरामदगी की मांग की है। इस बाबत थाना प्रभारी चंदापुर अरविंद सिंह ने बताया कि तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। चोरी का कुछ अनाज गांव के बाहर मिला है, अन्य सामान की तलाश की जा रही है।