रायबरेली-एनसीसी कैडेटों का विदाई समारोह कार्यक्रम हुआ संपन्न

रायबरेली-एनसीसी कैडेटों का विदाई समारोह कार्यक्रम हुआ संपन्न

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। कस्बे में स्थित दयानंद महाविद्यालय में एनसीसी कैडेटों ने तृतीय वर्ष के कैडेटों का विदाई समारोह आयोजित किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामलाल अकेला एवं उनकी धर्मपत्नी शांति अकेला थीं। विशिष्ट अतिथि बछरावां नगर पंचायत के अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह 'रामजी' एवं बछरावां थानाध्यक्ष श्याम कुमार पाल थे। अतिथि के रूप में एमएलसी प्रतिनिधि विनय वर्मा, नन्दकिशोर तिवारी, रामपाल सिंह थे। आये हुए अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण और अंगवस्त्र भेंट करके किया गया। मुख्य अतिथि ने कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी से राष्ट्र के लिए देशप्रेमी और अनुशासित नागरिक तैयार होते हैं। श्रीमती अकेला एवं चेयरमैन बछरावां ने उज्जवल भविष्य के लिए कैडेटों को आशीर्वाद दिया। बछरावां थानाध्यक्ष ने कहा कि एनसीसी से कैडेटों में चरित्र निर्माण होता है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने आये हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि एनसीसी से युवाओं को रोजगार मिलता है और राष्ट्र की प्रगति में सहायक बनते हैं। कैप्टन डॉ विष्णु चन्द्र श्रीवास्तव ने एनसीसी की भूमिका पर प्रकाश डाला। सीटीओ डॉ आराधना जायसवाल ने आये हुए अतिथियों को धन्यवाद दिया।  श्रीमती मंजू, ट्रेनर राहुल, कैडेट आकाश विशाल, सावनी, अंजली, काजल आदि भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन कैडेट अर्पिता वर्मा ने किया। विदाई समारोह में कैडेटों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया और तृतीय वर्ष के कैडेटों को पुरस्कार में कप और शील्ड प्रदान किया गया। कार्यक्रम का समापन एनसीसी गान हुआ।