रायबरेली-ऊंचाहार पुलिस के लिए चुनौती बनी अलीगंज की चोरी: सीसीटीवी फुटेज खंगाले में जुटी पुलिस,,,,,

रायबरेली-ऊंचाहार पुलिस के लिए चुनौती बनी अलीगंज की चोरी: सीसीटीवी फुटेज खंगाले में जुटी पुलिस,,,,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार-रायबरेली- अलीगंज मोहल्ले में बीते दिनों लाइसेंसी रिवॉल्वर और लाखों रुपए की हुई बंद घर की चोरी में अभी तक पुलिस के हाथ खाली है पुलिस ने अभी तक चोरों का सुराख नहीं लगा पाई है। फिलहाल पुलिस एसओजी टीम के सहारे पुलिस खुलासे के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
बताते चलें कि अलीगंज मोहल्ला निवासी सहदेव ठाकुर 22 जुलाई को पत्नी सहित मकान में ताला लगाकर बेटे के पास लखनऊ चले गए हुए थे।गुरुवार को जब वो घर पहुंचे तो घर की बाउंड्री का गेट बंद था और मेन दरवाजे का ताला टूटा हुआ था।अंदर जाने पर कमरों की कुंडी टूटी थी और अलमारी खुली हुई थी।ये नजारा देखकर वो दंग रह गए और सूचना पुलिस को दी, सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटना की जांच पड़ताल की।पीड़ित ने बताया कि चोरी की घटना में 25 लाख रुपये कीमत के जेवरात तथा लाइसेंसी रिवाल्वर व सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर को चोर उठा ले गये है।चोरी की इस घटना ने पुलिस को चुनौती दे दी।घटना के अनावरण के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसओजी व सर्विलांस समेत पाँच टीमें लगाई गई है।टीम द्वारा लगातार सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।बताया जा रहा है कि मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे में पुलिस को कुछ संदिग्ध लोग दिखाई पड़े हैं। जिनके शिनाख्त का प्रयास कर रही हैं।
कोतवाल सजंय कुमार ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए टीमें लगायी गयी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।