ऊंचाहार:मां से मिलने गई युवतियों को मामा ने दी जान से मारने की धमकी,पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

ऊंचाहार:मां से मिलने गई युवतियों को मामा ने दी जान से मारने की धमकी,पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

-:विज्ञापन:-




   रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार, रायबरेली। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गदा नाला (गायत्री नगर) की रहने वाली एक युवती ने अपने ननिहाल पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। पीड़िता प्रियांशी शर्मा का आरोप है कि उसके मामा और उनके साथियों ने न केवल उसके साथ अभद्रता की, बल्कि उसे और उसकी छोटी बहन वा पापा को जान से मारने की धमकी भी दी है।
वीडियो बयान में पीड़िता प्रियांशी ने बताया कि वह अपनी मां से मिलने के लिए अपने ननिहाल, ग्राम पूरे हर्रैया (थाना डीह) गई थी। वहां उसके मामा कमलेश शर्मा और उनके अन्य साथियों ने उसे मां से मिलने से रोका और मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। पीड़िता के अनुसार, जब वह अपनी छोटी बहन के साथ वापस ऊंचाहार लौट रही थी, तब आरोपियों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया।
आरोप है कि विपक्षियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और दबंगई दिखाते हुए कहा, "तुमको जो उखाड़ना है उखाड़ लो, औकात हो तो ले जाओ, तुम लोगों को जान से मार देंगे।" किसी तरह वहां से बचकर निकली पीड़िता ने शनिवार को ऊंचाहार कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है कि उसे और उसके परिवार को विपक्षियों से जान का खतरा है।