रायबरेली-पूरे भीम मजरे अरखा गांव में जमीनी विवाद ने फिर पकड़ा तूल, जाने क्या है मामला,,,,

रायबरेली-पूरे भीम मजरे अरखा गांव में जमीनी विवाद ने फिर पकड़ा तूल, जाने क्या है मामला,,,,

-:विज्ञापन:-




 रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार-रायबरेली- कोतवाली क्षेत्र के पूरे भीम मजरे अरखा गांव में जमीनी विवाद ने फिर तूल पकड़ लिया है। गांव निवासी मूलचंद अपने पिता की पैतृक संपत्ति के एक-तिहाई हिस्से पर काबिज हैं।गुरुवार को मूलचंद अपनी जमीन पर मिट्टी डाल रहे थे, तभी गांव के ही एक परिवार के दबंगों ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि ये लोग आए दिन उनके परिवार के साथ गाली-गलौज करते रहते हैं।
इससे पहले लगभग तीन साल पहले इसी जमीनी विवाद के चलते इन्हीं दबंगों ने मूलचंद के भाई फूलचंद की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने उस मामले में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा था।मूलचंद ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर अपने साथ किसी अप्रिय घटना की आशंका जताई है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।