रायबरेली-एक बुजुर्ग महिला नें चकबंदी राजस्व निरीक्षक, लेखपाल समेत राजस्वकर्मियों पर लगाया अभद्रता का आरोप

रायबरेली-एक बुजुर्ग महिला नें चकबंदी राजस्व निरीक्षक, लेखपाल समेत राजस्वकर्मियों पर लगाया अभद्रता का आरोप

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार-रायबरेली- एक बुजुर्ग महिला और उसकी बहुओं के साथ विपक्षी के इशारे पर चकबंदी राजस्व निरीक्षक, लेखपाल समेत राजस्वकर्मियों पर अभद्रता करने और आपत्तिजनक शब्दों के उपयोग का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।
          क्षेत्र के खोजनपुर गांव की रहने वाली शिवदेवी 53 वर्ष ने आरोप लगाया है कि गाँव के एक व्यक्ति से उसका जमीनी विवाद चल रहा है। एक दिन पूर्व चार अज्ञात लोग आए बुजुर्ग की भूमि की फोटो खींचने लगे। आशंकित बुजुर्ग महिला ने जब अज्ञात लोगों से जानकारी चाही तो आरोप है चारों अज्ञात लोगों ने उसके साथ अभद्रता करने लगे। आरोप है कि जब महिला ने अपनी पहचान बताई तो अज्ञात लोगों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया है। महिला ने जब अज्ञात लोगों की पहचान कि जानकारी जुटाई तो उनकी पहचान चकबंदी राजस्व निरीक्षक, लेखपाल समेत राजस्वकर्मी के रूप में हुई है। आरोपियों द्वारा अश्लील शब्दों के प्रयोग करने की बात सामने आई है। पीड़िता ने मामले की शिकायत कोतवाली में की है। रविवार को कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया गया है। छानबीन करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी