रायबरेली-बारीश के साथ बहकर आता है घूरे का पानी मना करने पर गालीगलौज वा मारपीट करने का आरोप

रायबरेली-बारीश के साथ बहकर आता है घूरे का पानी मना करने पर गालीगलौज वा मारपीट करने का आरोप

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार-रायबरेली। गाँव में परिवार के ही लोगों ने एक व्यक्ति के घर की दीवार के बगल में कूड़ा कचरा फेंक कर घूरा लगा दिया। बारिश से कचरा बहकर सहन में आता है। जिसकी दुर्गन्ध से संक्रमण का का खातर बढ़ा गया। शिकायत करने पर मारपीट की धमकी देने का आरोप है। 
          क्षेत्र के पूरे चान्दन मजरे सवैया राजे गाँव के रहने वाले रमेश कुमार का कहना है कि गांव स्थित उनके घर की दीवार के बगल में परिवार के लोगों ने गड्ढा खोदकर खराब सब्जी, गोबर और कचरे का घूरा लगा दिया है। बारिश के दिनों में पानी के साथ यह घूरा बहकर उनके सहन में आ जाता है। इसकी दुर्गंध और गन्दगी से संक्रमण फैलने का खतरा है जिसके चलते जीना दुश्वार है। 
इसके साथ ही उनकी बांस की कोठी के बांस छत पर फैल गया है। इससे जहरीले जन्तु घर के अन्दर प्रवेश कर जाते हैं। उनसे जान का खतरा बना हुआ है। पीड़ित रमेश और उनके परिवार शिकायत करने गए तो आरोप है कि दबंगों ने उनके साथ गाली गलौज की और मारपीट पर अमादा हो गए। पीड़ित के परिवार का कहना है कि दबंग इसके पूर्व भी उनके साथ मारपीट कर घायल कर चुके हैं। पूरे मामले में शनिवार को कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। 
कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया गया है। बातचीत से मामले की हल कराया जाएगा।