रायबरेली-पट्टी रहस कैथवल के दर्जनों ग्रामीणों ने जर्जर सड़क की मरम्मत के लिए किया प्रदर्शन,,,

रायबरेली-पट्टी रहस कैथवल के दर्जनों ग्रामीणों ने जर्जर सड़क की मरम्मत के लिए किया प्रदर्शन,,,

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी



 ऊंचाहार-रायबरेली- क्षेत्र में ग्राम अम्बेडकर नगर मजरे पट्टी रहस कैथवल के दर्जनों ग्रामीणों ने जर्जर सड़क की मरम्मत के लिए बुधवार को खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन देते हुए गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में सड़क पर कीचड़ और बड़े-बड़े गड्ढे होने से आवागमन मुश्किल हो गया है। लगभग 20 घरों के लोगों को इस सड़क से गुजरना पड़ता है, सड़क के दोनों ओर घने पेड़ पौधे और खतपतवार है। जिससे गाँव के लोगों को रास्ते से गुजरने में दुश्वारी होती है। इस समस्या को लेकर ग्राम प्रधान को कई बार शिकायत की गई किन्तु शिकायत करने के बाद बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
बीडीओ सुनील कुमार सिंह ने समस्या का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
 ज्ञापन देने के दौरान ललित कुमार अंबेडकर, दीपू मौर्य वार्ड नंबर 8 सदस्य, दशरथ लाल, मनोज, पप्पू सरोज, मोहम्मद यूनुस, मोहम्मद, मुर्दारी, रमजान, झूरी लाल सरोज, वीरेंद्र सरोज,राजू सरोज,अयोध्या प्रसाद सरोज, नन्हेंलाल सरोज, श्री केश सरोज राजू पाल, विमलेश पाल, राकेश पाल व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।