रायबरेली-पांचवी महिला बालीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार से

रायबरेली-पांचवी महिला बालीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार से

-:विज्ञापन:-




एमएलसी एवं मध्य प्रदेश प्रभारी डॉक्टर महेंद्र सिंह करेंगे प्रतियोगिता का उद्घाटन

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावा रायबरेली। क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित शेखपुर दखिना में रविवार से आयोजित हो रही स्वर्गीय बालकृष्ण द्विवेदी स्मारक आल इंडिया महिला बालीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रभारी भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश एवं विधान परिषद सदस्य उत्तर प्रदेश व पूर्व जलशक्ति मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार डॉक्टर महेंद्र सिंह के द्वारा किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए प्रतियोगिता के आयोजक एवं अरुणाभ फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप द्विवेदी ने बताया कि यह प्रतियोगिता रविवार यानी 8 फरवरी 2026 से शुरू होगी और इसमें आठ टीमें भागीदारी कर रही है, जो की बारी-बारी से अपने मैच खेलेंगी। साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर महेंद्र सिंह के द्वारा इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा। इसी कड़ी में उन्होंने समस्त क्षेत्र वासियों से यह निवेदन किया है कि आप सभी ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचे और प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी खिलाडियों का हौसला अफजाई करें।