रायबरेली में 13 वर्षीय नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने बच्ची को दिया जन्म, जच्चा-बच्चा स्वस्थ
रिपोर्ट - अमन श्रीवास्तव
मो - 8052996633
रायबरेली- अमेठी जनपद के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली 13 वर्षीय नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने रायबरेली के महिला जिला अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया है। अस्पताल में सामान्य प्रसव के बाद जच्चा और नवजात दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप उसके चचेरे मामा के बेटे गौरव पर लगा था। मामले में करीब तीन माह पहले पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। नाबालिग के गर्भवती होने की जानकारी सामने आने के बाद आरोपी ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया था।
इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई। अब नाबालिग ने रायबरेली के महिला जिला अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया है। चिकित्सकों के अनुसार प्रसव सामान्य रहा और जच्चा-बच्चा दोनों की हालत फिलहाल ठीक है।
घटना ने एक बार फिर नाबालिगों की सुरक्षा और बाल संरक्षण से जुड़े सवालों को सामने ला दिया है। पीड़िता और नवजात की निजता एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

rexpress 