सोनिया गांधी के प्रधानमंत्री पद छोड़ने की कहानी पर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने उठाए सवाल, राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर भी साधा निशाना

सोनिया गांधी के प्रधानमंत्री पद छोड़ने की कहानी पर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने उठाए सवाल, राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर भी साधा निशाना

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट - अमन श्रीवास्तव 

मो - 8052996633

रायबरेली- उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने सोनिया गांधी के प्रधानमंत्री पद छोड़ने से जुड़े घटनाक्रम पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस और गांधी परिवार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने सोनिया गांधी के विदेशी मूल के मुद्दे के चलते उन्हें प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाने से इनकार कर दिया था। मंत्री ने कहा कि बाद में इस पूरे घटनाक्रम को त्याग के रूप में पेश किया गया।

राहुल गांधी की ओर से बहस की चुनौती दिए जाने पर भी दिनेश प्रताप सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जनता ने राहुल गांधी को सांसद और नेता प्रतिपक्ष बनाकर संसद में बहस करने की जिम्मेदारी दी है, लेकिन वह संसद से भागते हैं। मंत्री ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वह संसद में रायबरेली की जनता के विकास और उनके सुख-दुख से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से नहीं उठाते।

वहीं, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के फैसले पर भी मंत्री ने तंज कसा। उन्होंने कहा, "बहुत देर कर दी हुजूर आते-आते।" दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि राम और भाजपा का विरोध करने वाले नेताओं को अब मंदिर जाने से कोई राजनीतिक लाभ मिलने वाला नहीं है।

मंत्री के इन बयानों के बाद जिले की राजनीति में एक बार फिर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच जुबानी जंग तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।