रायबरेली-ऊंचाहार में PDA की मजबूती के लिए पंकज रावत ने संभाली जनसंपर्क की कमान

रायबरेली-ऊंचाहार में PDA की मजबूती के लिए पंकज रावत ने संभाली जनसंपर्क की कमान

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

PDA जनसंपर्क अभियान के जरिए जनता के बीच पहुंचे पंकज रावत, सपा की नीतियों का किया प्रचार

रायबरेली-समाजवादी पार्टी के PDA जनसंपर्क अभियान के तहत डलमऊ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पंकज रावत ने ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के 183 क्षेत्र में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने आमजन से मुलाकात कर समाजवादी पार्टी की नीतियों, विचारधारा और PDA की एकजुटता का संदेश दिया।
जनसंपर्क के दौरान पंकज रावत ने लोगों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं और स्थानीय मुद्दों को जाना। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। PDA की ताकत सामाजिक एकता, भाईचारे और समान अधिकारों में निहित है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की कि वे गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर पार्टी की नीतियों एवं विचारों को जनता तक पहुंचाएं। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।
इस दौरान स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं में जनसंपर्क अभियान को लेकर उत्साह देखने को मिला।