रायबरेली-ऋषि कंप्यूटर इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने बढ़ाया मान, परीक्षा में ए और बी ग्रेड हासिल कर रोशन किया संस्थान का नाम
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली-डलमऊ क्षेत्र के मुराई बाग कस्बे में रायबरेली रोड स्थित भागीरथी इंटर कॉलेज के पास संचालित ऋषि कंप्यूटर इंस्टीट्यूट शिक्षा के क्षेत्र में लगातार अपनी अलग पहचान बना रहा है। संस्थान में बच्चों को बेहतर ज्ञान और तकनीकी शिक्षा प्रदान की जा रही है जिसका सकारात्मक परिणाम विद्यार्थियों की सफलता के रूप में सामने आ रहा है। यहां अध्ययनरत छात्र-छात्राएं लगातार अच्छे अंक हासिल कर अपने माता-पिता के साथ-साथ संस्थान का नाम भी रोशन कर रहे हैं।
इसी क्रम में मंगलवार को वो लेवल परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा में ए और बी ग्रेड से उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। सफल विद्यार्थियों में शांति, साक्षी यादव, आस्था तिवारी, चांदनी, वैभव यादव, कल्पना, अमृता वैश्य, रिया यादव, तनु यादव, शालिनी त्रिवेदी, नेहा, लक्ष्मी, विनय, आशीष, कार्तिक, तनु, साक्षी, तान्या, मौर्य अंकुल, आदर्श, उत्कर्ष, अंजलि, जीतेन्द्र, अरिन, राहुल, कंचन, रिया मौर्या, अंजलि मौर्या, विनय यादव, अनूप, विपिन, संजय, अंजू, अंकिता, अंकिता पाल, वर्षा, अंकिता, युवराज, अंकुश, अंकित, विनय मौर्या, सौम्या, नैंसी और अंशु शामिल रहे। इस अवसर पर ऋषि कंप्यूटर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर ऋषि प्रजापति ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को फूल-मालाएं पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थान की इस उपलब्धि से विद्यार्थियों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। क्षेत्र में ऋषि कंप्यूटर इंस्टीट्यूट अपनी शिक्षा और विद्यार्थियों की उपलब्धियों के चलते लगातार एक अलग पहचान बना रहा है।

rexpress 