रायबरेली: घर के सामने गाली-गलौज और लाठी लेकर मारपीट के प्रयास का आरोप, वीडियो वायरल

रायबरेली: घर के सामने गाली-गलौज और लाठी लेकर मारपीट के प्रयास का आरोप, वीडियो वायरल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली- शहर कोतवाली क्षेत्र के त्रिपुला चौकी अंतर्गत घर के सामने गाली-गलौज और लाठी लेकर मारपीट के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है।
पीड़ित अजय द्विवेदी ने गोलू कुशवाहा निवासी अहिया रायपुर, राम तलाव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित के मुताबिक, घर के सामने बाथरूम करने से मना करने पर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि युवक नशे की हालत में मां-बहन की गालियां देने लगा और बाद में लाठी लेकर पहुंच गया।
पीड़ित का आरोप है कि हाथ में लाठी लेकर सड़क पर जमकर तांडव किया गया और मारपीट का प्रयास किया गया। घटना के बाद पीड़ित अजय द्विवेदी ने पुलिस से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है। अब पीड़ित की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई को लेकर निगाहें टिकी हैं।
फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।